अब्दुल समद एक तूफानी बल्लेबाज जिसने बेंगलोर के गेंदबाजों नचाया.
कुछ खिलाङी ऐसे होते हैं जो टीम में तो लगातार बने रहते हैं लेकिन प्रदर्शन कभी कभार ही करते हैं और जब करते हैं तो यादगार करते हैं। उन खिलाङियों में से अब्दुल शमद एक हैं। अब्दुल शमद ने आरसीबी के खिलाफ जब सनराइजर्स भारी पङ गयी। अब्दुल शमद ने मात्र 10 गेंद खेलकर नाबाद 37 रन बनाए इस दौरान शमद ने 4 चौके और 3 छक्के जङे।
वह तो अच्छा हुआ कि ओवर ही खत्म हो गये वरना अब्दुल शमद जिस अंदाज में दिख रहे थे क्या पता 25-30 गेंद पर भी शतक ठोंक सकते थे। अब्दुल शमद को देखकर ऐसा लगता था जैसे इनको सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केवल ढो रही है और ये टीम के लिए कुछ नही कर पा रहे थे। कुछ ऐसा ही हाल इस सीजन से पहले रेयान पराग का भी था जब वह राजस्थान राॅयल्स के लिए कुछ खास नही कर पा रहे थे फिर भी टीम की प्लेइंग इलेवन में जरूर रहते थे।
40 आईपीएल मैच खेल चुके अब्दुल शमद अभी तक एक भी अर्द्धशतक नही लगा सके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आरसीबी को 287 रन बनाने के बावजूद मात्र 25 रनो से ही हरा पाई है ऐसे में अब्दुल शमद की इस 10 गेंद पर 37 रनों की पारी के महत्व को कत्तई नहीं भुलाया जा सकता है। प्लेयर आफ द मैच के असली हकदार तो अब्दुल शमद ही थे क्योंकि इनकी पारी न होती तो ट्रेविस हेड का शतक भी बेकार चला जाता।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें